• Sat. Sep 12th, 2026

कांग्रेस MLA ऑफिस फायरिंग केस: आरोपी अमन का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस MLA ऑफिस फायरिंग केस: आरोपी अमन का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तारकांग्रेस MLA ऑफिस फायरिंग केस: आरोपी अमन का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

महम (रोहतक):
रोहतक के महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि फायरिंग मामले का आरोपी लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तरफ से खतरा महसूस होने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अमन के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया।

गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा का गुर्गा बताया जा रहा आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अमन, गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का करीबी बताया जा रहा है। सुमित पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और फायरिंग की वजह की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *