• Mon. Aug 24th, 2026

Constable Recruitment Exam, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान जालसाजी, उम्मीदवार के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को बैठाने में संलिप्तता के लिए दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी प्रवीण, शिखा, विशाल कुमार, राधे श्याम, मोहित कुमार बालियान, और उत्तराखंड के निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।

आरोप लगाया गया था कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) परीक्षा 2020 की भर्ती के दौरान एक उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने गलत तरीके से अपनी ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण की।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद यह पता चला कि सिंह ने प्रयोगशाला में प्रवेश करने के 10 मिनट बाद अपनी सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद उसके जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति उसकी जगह पर आया और ऑनलाइन परीक्षा दी।

अधिकारी ने कहा कि परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाने की व्यवस्था के लिए सिंह द्वारा नौ लाख रुपये का भुगतान किया गया था। मामले में सबूतों के आधार पर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया।

ProjectK Prabhas का फर्स्ट लुक जारी, पहले दीपिका का लुक हुआ था जारी

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने बताया कि प्रवीण ने खुलासा किया कि वह परीक्षा केंद्र के लैब स्टाफ सदस्य की मदद से सिंह के स्थान पर उपस्थित हुआ।

उन्होंने बताया कि बालियान ने परीक्षा स्थल के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की थी तथा श्याम और विकास दोनों ने बालियान के निर्देश पर प्रवीण को परीक्षा स्थल में प्रवेश करने में मदद की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लैब स्टाफ श्याम, विकास और बालियान को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान मामले में नाम सामने आने पर विकास और शिखा नामक दो कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने यह भी खुलासा किया कि परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक प्रवीण परीक्षा में शामिल हुआ था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *