• Mon. Aug 24th, 2026

Haryana, राज्य में पहली बार बाढ़ घोषित, 12 जिले प्रभावित

cm khattar

Haryana, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के 12 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पानी आया, उसका अनुमान नहीं था.

सीएम खट्टर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम भेजी गई हैं. इसके अलावा 41 राहत शिविर लगाए गए हैं. जिनमें 6 हजार लोग पहुंचे हैं. 1600 लोग अभी भी इनमें रह रहे हैं,

इस साल हरियाणा में 8 से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. जिसकी वजह से हरियाणा के 1353 गांवों में पानी भर गया.

ProjectK Prabhas का फर्स्ट लुक जारी, पहले दीपिका का लुक हुआ था जारी

8 से 12 जुलाई के बीच हरियाणा में सामान्य रूप से 28.4 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार 110 एमएम बारिश हुई है. चार जिलों में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है.

इन राहत शिविरों में 37 हजार लोगों का इलाज हुआ है. इसके अलावा पशुओं के लिए शिविर लगाए हैं. जिनमें 50 लाख पशुओं को बीमारी निरोधक टीके लगे हैं. फतेहाबाद और सिरसा जिला अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *