• Tue. Sep 22nd, 2026

Crime, फर्जी दस्तावेजों पर कर्ज दिलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Crime, नोएडा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर कर्ज दिलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-63 के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने दीपक कुमार विशाल, अतुल गुप्ता, मनीष कुमार, शिवेंद्र सिंह, मोहित कुमार तथा मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन, फिंगर प्रिंटर, वेब कैमरा, दो मोटरसाइकिल व भारी मात्रा में आधार कार्ड बरामद किए हैं।

Mushroom की खेती को बढ़ावा, किसानों को फ्री ट्रेनिंग दिलाएगी सरकार

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पैन कार्ड और आधार कार्ड फर्जी तरीके से बनाकर उन लोगों को कर्ज दिलवाते थे, जिनका सिबिल रिकॉर्ड खराब होता था।

उन्होंने कहा कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से लोगों को मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, लोन पर दिलवाते थे और इसके एवज में मोटी रकम वसूलते थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए पैर की उंगलियों का प्रिंट लेते थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *