• Wed. Sep 2nd, 2026

फर्जी Insta ID बना बदनाम करने की महिला ने रची साजिश

mustard

Insta Id पंजाब के लुधियाना में एक 12वीं कक्षा के छात्र की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना कर उसे बदनाम करने के साजिश रची गई है दरसल छात्र आरोपी महिला की बहन के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था. महिला उससे वहां भी छेड़छाड़ करती थी. जिस वजह से छात्र ने ट्यूशन छोड़ दिया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की बहन सर्वजीत कौर उसे परेशान करती थी. जिसके कारण वह ट्यूशन से हट गया. इसके बाद आरोपी ने दोस्त जसवीर सिंह को कॉल करके मनकरण सिंह की एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसने अकाउंट पर एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी.

साथ ही आईडी के बनने के बाद छात्र के परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी, पुलिस ने महिला और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है. छात्र का नाम मनकरण सिंह है उसकी माँ ने बताया कि मेरे बेटे के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है.

Mushroom की खेती को बढ़ावा, किसानों को फ्री ट्रेनिंग दिलाएगी सरकार

उनके बेटे ने स्कूल से वापस आने पर बताया कि स्कूल के स्टूडेंट्स ने उसे बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी है. जब मैने इंस्टाग्राम पर चेक किया तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर करण सर्बो के नाम से एक आईडी चलाई जा रही थी, जिस पर मनकरण सिंह और उसके साथ एक अज्ञात लड़की की फोटो लगी हुई है. बेटे को जानबूझ कर इस तरह से बदनाम किया जा रहा है.

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि छानबिन के बाद आरोपियों की पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल कार्य जारी है.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *