• Sun. Aug 23rd, 2026

DCGI, दवा की Quality पर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

DCGI

DCGI, खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को लेकर देश की 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस केंद्र सरकार ने निलंबित कर दिए हैं। सूत्र ने मंगलवार को कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 76 कंपनियों का निरीक्षण किया था और 18 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 26 को दवाओं की खराब गुणवत्ता के कारण कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

सूत्र ने कहा कि डीसीजीआई की कार्रवाई पिछले 15 दिनों से आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में की गई। सूत्र ने कहा कि देश में घटिया दवाओं के उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

रेशनलाइजेशन आयोग की संरचना और कार्यक्षेत्र के बारे में अधिसूचना जारी

केंद्र ने तीन फार्मा कंपनियों के उत्पाद की अनुमति भी रद्द कर दी है। केंद्र और राज्यों के संयुक्त अभियान में 20 राज्यों में फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक सूत्र ने कहा कि ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ दवा के उत्पादन को रोकने और देशभर में दवा के अच्छे विनिर्माण अभ्यास (जीएमपी) सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *