• Sun. Aug 2nd, 2026

IAS के दादा-दादी ने सुसाइड नोट में लिखा -“मेरे बेटों के पास 30 करोड़ की संपत्ति है, जबकि हमारे पास रोटी नहीं है”

Alakh Haryana News चरखी दादरी:(IAS grandparents commit suicide) मेरे बेटों के पास 30 करोड़ की संपत्ति है, जबकि हमारे पास रोटी नहीं है” यह दर्द एक बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड नोट में किया है . जबकि कथित तौर पर परिवार की बेरुखी से तंग आकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग दंपती का पोता भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी है . मामला हरियाणा सूबे के चरखी दादरी जिले के गोपी (बाढड़ा) का है . पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गुरुवार को परिवार के चार लोगों, बेटा, दो पुत्रवधू और एक भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अमृतपाल सिंह ने फिर जारी किया वीडियो, ‘गिरफ्तारी से नहीं डरता लेकिन…’

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बुजुर्ग दंपती का नाम जगदीश चंद्र और भागली देवी था जो मूल रूप से गोपी से थे . फिलहाल अपने बेटे वीरेंद्र के पास बाढड़ा में रहते थे। वीरेंद्र आर्य के बेटे विवेक आर्य 2021 में आईएएस बने थे और उन्हें हरियाणा कैडर मिला है। जगदीश चंद्र और उनकी पत्नी भागली देवी ने बुधवार की रात बाढड़ा स्थित अपने आवास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। देर रात करीब ढाई बजे जगदीश चंद्र ने जहर निगलने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

सुसाइड नोट ने बताई आप बीती
मृतक बुजुर्ग दंपती के सुसाइड नोट में लिखा था कि “मैं जगदीश चंद्र आर्य आपको अपना दुख सुनाता हूं। मेरे बेटों के पास बाढड़़ा में 30 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन उन के पास मुझे देने के लिए दो रोटी नहीं हैं। मैं अपने छोटे बेटे के पास रहता था। 6 साल पहले उसकी मौत हो गई। कुछ दिन उसकी पत्नी ने उसे रोटी दी, लेकिन बाद में उसने गलत काम धंधा करना शुरू कर दिया। मेरे भतीजे को अपने साथ ले लिया। मैंने इसका विरोध किया तो उनको यह बात अच्छी नहीं लगी। क्योंकि मेरे रहते हुए वे दोनों गलत काम नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने मुझे पीटकर घर से निकाल दिया। मैं दो साल तक अनाथ आश्रम में रहा और फिर आया तो इन्होंने मकान को ताला लगा दिया। इस दौरान मेरी पत्नी को लकवा आया और हम दूसरे बेटे के पास रहने लगे।अब उन्होंने भी रखने से मना कर दिया और मुझे बासी आटे की रोटी और दो दिन बासी और खराब दही देना शुरू कर दिया। ये जहर कितने दिन खाता, इसलिए मैंने सल्फास की गोली खा ली। मेरी मौत का कारण मेरी दो पुत्रवधू, एक बेटा व एक भतीजा है। जितने जुल्म इन चारों ने मेरे ऊपर किया, कोई भी संतान अपने माता-पिता पर न करे। सरकार और समाज इनको दंड दे। तब जाकर मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। मेरी जमा पूंजी बैंक में दो एफडी और बाढड़़ा में दुकान है वो आर्य समाज बाढड़ा को दी जाए।’

मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर को लेकर आप नेता अनुराग ढांडा के साथ पुलिस ने की हाथापाई, लिया हिरासत में

पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची . सुसाइड नोट के आधार पर परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने को मामला दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है बाढड़ा थाने में तैनात जांच अधिकारी पवन ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर पोस्टमॉर्टम के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी दोनों बुजुर्ग दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *