• Fri. Aug 28th, 2026

दिल्ली पुलिस ने Bike पर स्टंट करने वालो को दी वार्निंग , अनोखे अंदाज में ”मोये -मोये ”वीडियो की शेयर

Byalakhharyana@123

Nov 25, 2023

दिल्ली पुलिस ने ‘X’ पर एक वायरल वीडियो शेयर की है, जिसमें एक बाइकर बाइक से स्टंट दिखा रहा है और बाद में गिर जाता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ‘मोय-मोय’ गाने के साथ चेतावनी दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइकर ट्रेफिक के बीच में एक व्हील को उठा कर बाइक को आगे ले जा रहा है, लेकिन तभी उसका बेलेंस बिगड़ता है और नीचे गिर जाता है, पहले आप ये वीडियो देखें फिर आगे की बात करते हैं।

आपने देखा कि ये कितना खतरनाक हो सकता था, जिसके बाद कैप्शन में दिल्ली पुलिस लिखती है कि,’ गाड़ी पर कंट्रोन ना खोएं, नहीं तो हो सकता है मोए-मोए। आपको बताते चलें कि इस तरह से दिल्ली पुलिस लगातार सतर्क करती रहती है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के कई पोस्ट वायरल हो चुके हैं। इस तरह से बाइक राइड करना ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरे से भरा हो सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में टू व्हीलर के एक्सीडेंट से होने वाली मौतों का आंकड़ा करीब 8 फीसदी बढ़कर यानी 75,000 रहा था। इन एक्सीडेंट में 32,825 पैदल चलने वाले लोगों की मौत भी हुई है। आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि दोपहिया वाहन एक चौथाई मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं रोड क्रॉस करते समय करीब 9,316 लोगों ने अपनी जान गवांई है और ये टू व्हीलर से ही हुई हैं।

इसलिए लगातार राज्यों की सरकारों के साथ केन्द्र सरकार भी लोगों से अपनी जिम्मेदारी को पूरा निभाने के लिए कहती है। पिछले कुछ सालों से हेलमेट को लेकर सरकारों ने कई बार नियमों को टाइट किया है। चालानों के लिए कैमरों की मदद ली जा रही है। फिर भी इस तरह के वीडियो सामने आ ही जाते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *