• Sat. Sep 12th, 2026

डेरा प्रमुख राम रहीम फिर से आएंगे जेल से बाहर , मिली 50 दिन की पैरोल

हरियाणा। डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की खबर सामने आयी है। मिली जानकरी के अनुसार आज यानि शुक्रवार को रोहतक के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर से 50 दिन के लिए पैरोल मिली है। जिसके बाद राम रहीम आज शाम या कल सुबह तक जेल से बाहर आ सकते हैं। पैरोल पर जेल से बहार आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल के बार कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा दिया है।

आपको बता दें कि साध्वी यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम इससे पहले 8 बार जेल से बाहर आ चुका है। 21 नवंबर 2023 को उसे 21 दिन की फरलो मिली थी। जिसके बाद राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। शुक्रवार को उसकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। लेकिन हर बार की तरह, इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहेगा।

इन दलीलों पर मिल रही पैरोल या फरलो
पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

सिरसा डेरे की नहीं इजाजत
राम रहीम जब भी वह ज्यादा वक्त के लिए आया तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की इजाजत नहीं मिलती है।इस बारे में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी कह चुके हैं कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की इजाजत नहीं देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *