• Sun. Aug 23rd, 2026

केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan का दावा- अगले 50 दिनों के बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार आने वाली है

Dharmendra Pradhan, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले पचास दिनों के बाद राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। केद्रीय मंत्री ने कहा, अब से पचास दिन बाद, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं।

प्रधान ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली दिशाहीन और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाने का मन बना लिया है, जो किसानों को धोखा दे रही है, महिलाओं पर अत्याचार को बढ़ावा दे रही है, वादाखिलाफी कर रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

वह यहां जयपुर संभाग की 50 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक स्तर की बैठक करने आए थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये 50 विधानसभा सीटें राज्य की राजनीति का एजेंडा तय करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि भाजपा को दो कारणों से 2013 से भी बड़ा जनादेश मिलेगा। एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूरदर्शी सरकार, उसकी कल्याणकारी योजनाएं और लक्षित कार्यकर्ता तथा दूसरी, प्रदेश में भ्रष्ट अशोक गहलोत की सरकार.. जिसे लोगों ने हटाने का मन बना लिया है।

हिमाचल से दिल्ली आ रहे धर्मगुरु Dalai Lama, AIIMS में कराएंगे स्वास्थ्य जांच, सचिव ने बताया बड़ा अपडेट

प्रधान ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘राजस्थान के जन-जन की आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है, जितना कमल खिलेगा उतना राजस्थान खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वसनीय नेतृत्व, सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण पर सबका दृढ़ विश्वास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पचास दिनों के बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार आने वाली है। ‘‘राजस्थान की जनता ने किसानों को धोखा देने वाली, महिला उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली, वादाख़िलाफ़ी करने वाली, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अशोक गहलोत जी के नेतृत्व वाली दिशाहीन और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाने का मन बना लिया है।’’

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *