• Tue. Aug 18th, 2026

हिमाचल से दिल्ली आ रहे धर्मगुरु Dalai Lama, AIIMS में कराएंगे स्वास्थ्य जांच, सचिव ने बताया बड़ा अपडेट

Dalai Lama AIIMS में स्वास्थ्य जांच कराएंगे। हिमाचल प्रदेश से नई दिल्ली रवाना हुए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा कांगड़ा एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, वयोवृद्ध दलाई लामा दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हेल्थ चेकअप कराएंगे।

हिमाचल प्रदेश में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के कांगड़ा हवाईअड्डे पहुंचने के बाद सचिव चिमी रिगज़िन ने उनकी सेहत पर बड़ा अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा कि एम्स में चेकअप के बाद दलाई लामा दो-तीन दिनों में वापस लौट जाएंगे।

सचिव चिमी रिगज़िन ने कहा कि दलाई लामा आज चेक-अप के लिए दिल्ली आएंगे। उन्होंने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है, वह अगले दो या तीन दिनों में वापस आ जाएंगे। कल, वह एम्स दिल्ली में अपने स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।” बता दें कि 14वें दलाई लामा की आयु 88 साल है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे बेहद सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में दलाई लामा कई जगहों पर प्रवचन करने जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनका आगामी कार्यक्रम सिक्किम और पश्चिम बंगाल में होगा।

जानकारी के मुताबिक दलाई लामा 17 और 18 अक्टूबर को सिक्किम के गंगटोक में दो दिन का उपदेश देंगे। इसके बाद 21 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के सिलुगाड़ा में एक दिवसीय उपदेश देंगे। दलाई लामा अपने सौम्य व्यवहार के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। तिब्बत में चीन हेकड़ी दिखाता रहता है, इसके बावजूद दलाई लामा भारत के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *