• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा में डायल 112 खाकी पर लगा दाग , एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेत कारोबारी से रिश्वत्त लेते दो पुलिसकर्मी पकड़े रंगे हाथों

हरियाणा। हरियाणा में एक बार फिर डायल 112 खाकी पर दाग लगने का मामला सामने आया है। मामला पानीपत जिले का है जहाँ एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए डायल 112 के दो पुलिसकर्मी को रेत कारोबारी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। करनाल ACB ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की है। रिश्वतखोर दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर करनाल टीम अपने साथ ले गई। दोनों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार करनाल विजिलेंस को सनौली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान ने शिकायत दी थी। जिसने बताया था कि बापौली और सनौली में उसके खेत हैं। जिससे वह मिट्‌टी उठाता व डालता है, लेकिन पिछले काफी समय से बापौली थाना के अंतर्गत डायल 112 गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मी उसे अवैध माइनिंग बताते हुए कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं।इतना ही नहीं, अब उन्होंने कहा कि वह उन्हें 50 हजार रुपए दे दे और उनकी ड्यूटी में माइनिंग कर लिया करें।

रेत कारोबारी ने बताया कि वह माइनिंग नहीं करता है, लेकिन पुलिसकर्मी उस पर हर तरीके से दबाब बना रहे हैं। वह उन्हें रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहता है। शिकायत के आधार पर आरोपी ESI अंग्रेज सिंह और HC वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैप लगाया गया। गुरुवार देर रात करीब 10 बजे टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *