• Thu. Sep 3rd, 2026

दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान ,बोले – भूपेंद्र हुड्डा की नियत सही तो …जेजेपी करेगी सहयोग

हरियाणा। हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की निर्दलीय विधायक का कांग्रेस खेमे में जाना भाजपा सरकार को अल्पमत में जाना है। यदि सही मायने में कांग्रेसी नेता नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के खिलाफ है तो सरकार को गिराने की पहल करें। भाजपा सरकार को गिराने के लिए जेजेपी पूरा सहयोग करेगी, बेशर्ते भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ और कोई सेटिंग ना करें।

दिग्विजय सिंह चौटाला भिवानी स्थित पार्टी कार्यालय चौधरी देवीलाल सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज निर्दलीय विधायक जो पहले भाजपा के साथ आ गये थे, अब वह कांग्रेस के खेमे जा चुके हैं। यदि यह सही मायने में सही है तो मौजूदा सैणी सरकार अल्पमत में होगी क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से इस्तीफा दे चुके और चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रानियां से इस्तीफा दे चुके। 88 विधायको वाली हरियाणा विधानसभा में अब भाजपा को बहुमत साबित करना होगा जो की संख्या बल के हिसाब से 40 के लगभग आती है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के खिलाफ सच में है तो वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। जेजेपी नायब सैणी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को गिराने के लिए पूरा सहयोग करेगी। चौटाला ने पूरे घटनाक्रम पर नजर डालते हुए यह भी कहा की अब वास्तव में कौन भाजपा के साथ और कौन भाजपा के खिलाफ है यह भी साबित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के खिलाफ है और यदि विधानसभा में यह साबित कर दिया जाए तो हरियाणा ही नहीं मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी जनता भाजपा सरकार को चलता कर देंगे।

वहीं उन्होंने कहा की उन्हें शक है की भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो आए दिन भाजपा के खिलाफ राग अलापते रहते हैं कहीं वह फिर से भाजपा के साथ सेटिंग ना करले जिससे की भाजपा सरकार बच जाऐ। दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा के हितों को देखते हुए कहा वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। बेशर्ते भाजपा के खिलाफ नेक और सही नियत से काम किया जाऐ। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष जोगेन्दर बागनवाला, अवतार सांगवान, जितेन्द्र शर्मा धारेडू,भानी देवी , गुड्डी लांग्यान, सचिव राजू मेहरा,शंकर आहुजा, राजेश ग्रेवाल,शेट्टी धनाना,मदन यादव, कमलजीत यादव,प्रदीप गोयल, मनदीप तालू, जितेन्द्र रेवाड़ी खेडा, दिनेश नम्बरदार,अमन रंगा, घनश्याम गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *