• Thu. Sep 3rd, 2026

डॉ. अंबेडकर के नाम पर चल रहे पुस्तकालयों का नाम बदलकर ‘अटल पुस्तकालय’ बदलना बाबा साहब का अपमान: डॉ. मनोज ग्रोवर

डॉ. अंबेडकर के नाम पर चल रहे पुस्तकालयों का नाम बदलकर 'अटल पुस्तकालय' बदलना बाबा साहब का अपमान: डॉ. मनोज ग्रोवरडॉ. अंबेडकर के नाम पर चल रहे पुस्तकालयों का नाम बदलकर 'अटल पुस्तकालय' बदलना बाबा साहब का अपमान: डॉ. मनोज ग्रोवर

कैथल/चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा के प्रदेश महासचिव डॉ. मनोज ग्रोवर ने हरियाणा सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से संचालित पुस्तकालयों का नाम बदलकर ‘अटल पुस्तकालय’ किए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई है।

डॉ. ग्रोवर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता और करोड़ों वंचित एवं शोषित वर्गों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर चल रहे पुस्तकालयों का नाम बदलना बाबा साहब के सम्मान और उनकी विचारधारा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी सम्माननीय व्यक्तित्व हैं और सरकार उनके नाम से नए पुस्तकालय या संस्थान खोल सकती है, लेकिन डॉ. अंबेडकर के नाम को हटाकर किसी अन्य नाम से बदलना सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप नहीं है।

डॉ. ग्रोवर ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के दलित, पिछड़े और अंबेडकरवादी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए और डॉ. अंबेडकर के नाम से और अधिक पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाएं।

बसपा नेता ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो बहुजन समाज पार्टी प्रदेशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी।

हरियाणा में डॉ. अंबेडकर के नाम से चल रहे पुस्तकालयों का नाम बदलने के फैसले पर बसपा नेता डॉ. मनोज ग्रोवर ने विरोध जताया और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।

Dr Manoj Grover, BSP Haryana, Haryana News, Ambedkar Library, Atal Library, Haryana Politics, Kaithal News, Chandigarh News, Bahujan Samaj Party, Alakh Haryana

#AlakhHaryana #HaryanaNews #BSPHaryana #DrAmbedkar #HaryanaPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *