• Sun. Sep 20th, 2026

हरियाणा में इनेलों नेता दिलबाग सिंह के घर पांचवे दिन ED की रेड खत्म, ये केस हुए दर्ज

हरियाणा । हरियाणा में इनेलों नेता दिलबाग सिंह के घर पांचवे दिन ED की रेड आज खत्म हो गयी है। दरअसल अवैध खनन व मनी लांड्रिंग मामले में इनेलो नेता एवं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ED ने पांच दिन पहले रेड की थी। दिलबाग सिंह अभय चौटाला के समधी भी हैं।ED ने दिलबाग सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस करके अपने साथ ले गयी।

जानकरी के अनुसार दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई सोमवार को पांचवें दिन पूरी हुई।जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। दिलबाग के आवास पर 100 घंटे से ज्यादा जमी ईडी की टीम ने उनकी प्रापर्टी और बैंक संबंधी डिटेल गहनता से खंगाला।कुछ दस्तावेज विदेश में प्रापर्टी से संबंधित भी मिले हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर दिनेश वर्मा की शिकायत पर दिलबाग सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ है। कलेसर स्थित उनके फार्म हाउस से 294 गोलियां व विदेशी हथियार मिले थे।

आपको बता दें कि प्रताप नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि इन हथियारों के लाइसेंस से संबंधित सोमवार को डीसी कार्यालय से रिपोर्ट ली जाएगी। ईडी की टीम ने चार जनवरी को दिलबाग और उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रराज उर्फ बब्बल और गुरबाज सिंह के यहां एक साथ छापे मारे थे।इसमें पांच करोड़ रुपये, तीन किलो सोना, विदेशी हथियार और विदेशी शराब मिली थी। अन्य सभी जगह से टीम जा चुकी है। पूर्व विधायक के घर पर जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *