• Fri. Sep 11th, 2026

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव करेगा आगामी चुनावों का फैसला , I.N.D.I.A या बीजेपी में किसकी होगी जीत

चंडीगढ़। चंडगीढ़ में गुरुवार को I.N.D.I.A गठबंधन और बीजेपी के बीच पहली चुनावी जंग देखने को मिलेगी।कल चंडीगढ़ मेयर का चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हाथ मिलाया है। एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दोनों दलों के बीच चंडीगढ़ में पहली बार गठबंधन हुआ है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले से हुआ है। आम आदमी के पार्टी राज्यसा सांसद राघव चड्ढा ने इसकी घोषणा की। दोनों दलों में हुए इस गठबंधन के बाद कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपना समर्थन आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार को दिया। अब आम आदमी पार्टी के कुलदीप का मुकाबला बीजेपी के मनोज सोनकर से होगा।

चंडीगढ़ निगम में 2016 से बीजेपी अपना मेयर बनाती आ रही है। इस बार बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। लेकिन अब कांग्रेस ने आप को समर्थन दे दिया है। अब मेयर पद पर आप उम्मीदवार तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस के प्रत्याशी मैदार पर उतरे हैं। पिछले दो दिनों से इस बात की अटकलें तेज थीं कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का असर दिखाई दे सकता है। राजनीति चर्चाओं पर विराम लगाते हुए चंडीगढ़ राघव चड्ढा ने साफ कर दिया कि मेयर चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में समझौता हो गया है।

 

कौन किस पर भारी
चंडीगढ़ नगर निगम की बात करें तो इसमें कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में इन 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता है। इनमें बीजेपी के 14, आप के 13, कांग्रेस के 7 और अकाली दल का एक पार्षद है। एक वोट सांसद किरण खेर का है। ताजा हालातों को देखें तो I.N.D.I.A गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ता दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस और आप में हुए इस गठबंधन के बाद दोनों के पार्षदों की संख्या 20 वोट हो गई। अगर सभी पार्षद अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वोट डालते है तो वो आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।

लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा ये चुनाव
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि I.N.D.I.A. अपना पहला मैच खेलने जा रहा है। गुरुवार को होने वाला चंडीगढ़ मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह इस देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव रखेगा। मेयर चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने का दावा करते हुए सांसद ने कहा कि I.N.D.I.A. का जीत रूपी रथ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और मणिपुर से लेकर मुंबई तक जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *