• Sun. Aug 23rd, 2026

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी ने 8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की दी जानकारी

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी राज्य सभा के द्वि-वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हरियाणा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 15 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी।

अग्रवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी, 2024 को की जाएगी और 20 फरवरी, 2024 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी, 2024 को सैक्टर-1, चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय भवन के कमेटी कक्ष नम्बर 2 में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच होगा। मतों की गणना 27 फरवरी को सांय 5 बजे होगी। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी, 2024 से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *