• Sat. Sep 5th, 2026

15 बिन्दुओं पर परिवार पहचान पत्र दुरूस्त करवा सकते है: डॉ. भागीरथ

Byalakhharyana@123

Sep 17, 2021
Family identity card can be corrected on 15 points: Dr. BhagirathFamily identity card can be corrected on 15 points: Dr. Bhagirath

भिवानी, 17 सितंबर।       नागरिक परिवार पहचान पत्र में नाम आदि की त्रुटि को दुरूस्त करवा सकते हैं। नागरिक परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर जाकर स्वयं और या किसी भी अटल सेवा केंद्र पर जाकर यह कार्य करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा योजनाओं के लिए लाभ के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। प्रदेशभर के साथ-साथ जिला में भी परिवार पहचान पत्र बनाए गए हैं। जिला में पोर्टल में तीन लाख 12 हजार परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। परिवार पहचान पत्र बनवाने के दौरान नाम आदि कुछ त्रुटियां रह जाती हैं, जिसको दुरूस्त करवाया जा सकता है। 
जिला योजना अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने ये जानकारी देते हुए बताया कि त्रुटियां दुरूस्त करने के लिए 15 बिंदू निर्धारित किए हैं, जिनको ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वयं का पहला और अंतिम नाम, पिता का पहला और अंतिम नाम, माता का पहला और अंतिम नाम, मोबाईल नंबर, बैंक खाता और आईएफएससी कोड, जाति श्रेणी, पेशा/व्यवसाय, आय, लिंग, मृत के रूप में चिन्हित करवाना, जिंदा के रूप में चिन्हित करवाना, दिव्यांग, वैवाहिक स्थिति, योग्यता और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित शामिल हैं। 
उन्होंने बताया कि स्वयं का पहला और अंतिम नाम, मोबाईल नंबर, लिंग से संबंधित त्रुटि पोर्टल पर दुरूस्त करवाने के दौरान आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को डालकर त्रुटि दुरूस्त  की जा सकेगी, इसके अलावा अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। 
-पिता का पहला व अंतिम नाम, माता का पहला व अंतिम नाम, बैंक खाता और आईएफएससी कोड की त्रुटि पोर्टल पर दुरूस्त करवाने के दौरान परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को डालकर त्रुटि दुरूस्त  की जा सकेगी, इसके अलावा अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। 
– मृत के रूप में चिन्हित करवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत होगी, जिंदा के रूप में चिन्हित करवाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र, दिव्यांग के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, वैवाहिक स्थिति के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, योग्यता की त्रुटि के लिए योग्यता की डिग्री की जरूरत होगी। पोर्टल पर इन पांच त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए दस्तावेज अपलोड करने बाद ये सभी दस्तावेज पोर्टल के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में वेरीफाई के लिए आएंगे, यहां पर वेरीफाई होने के बाद त्रुटियां दूर हो जाएंगी। 
– आय, पेशा/ व्यवसाय: आय दुरूस्त करवाने के लिए आय प्रमाण पत्र, व्यवसाय ठीक करवाने के लिए व्यवसाय का प्रमाण की जरूरत होगी। पोर्टल पर इन दो त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए दस्तावेज अपलोड करने बाद ये सभी दस्तावेज पोर्टल के माध्यम से संबंधित टीम लीड/बीएलओ के पास वेरीफाई के लिए आएंगे, यहां पर वेरीफाई होने के बाद त्रुटियां दूर हो जाएंगी। 
– जाति श्रेणी की त्रुटि दुरूस्त करवाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। पोर्टल पर जाति श्रेणी को दुरूस्त करने के लिए दस्तावेज अपलोड करने बाद ये सभी दस्तावेज पोर्टल के माध्यम से संबंधित पटवारी के पास वेरीफाई के लिए आएंगे, यहां पर वेरीफाई होने के बाद त्रुटियां दूर हो जाएंगी। 
जिला योजना अधिकारी डॉ. कौशिक ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में सरकार के निर्देशानुसार आय वेरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। डॉ. कौशिक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने इन संबंधित बिंदुओ से त्रुटि को शीघ्र दुरूस्त करवाएं ताकि वे सरकार की किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें। 

https://www.youtube.com/watch?v=MxFjvMHj8ac&t=31s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *