• Tue. Sep 1st, 2026

₹3,000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास, 15 अगस्त 2025 से लागू – निजी वाहनों को बड़ी राहत

₹3,000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास, 15 अगस्त 2025 से लागू – निजी वाहनों को बड़ी राहत₹3,000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास, 15 अगस्त 2025 से लागू – निजी वाहनों को बड़ी राहत

रिपोर्ट: अलख हरियाणा डिजिटल डेस्क केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि देशभर में निजी वाहन चालकों को राहत देने के लिए FASTag आधारित वार्षिक पास योजना की शुरुआत की जा रही है। यह योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी।

➡️ क्या है योजना?
इस योजना के तहत, ₹3,000 के भुगतान पर एक वार्षिक पास मिलेगा, जो पास के सक्रिय होने की तिथि से एक साल तक या 200 यात्राओं तक, जो पहले पूरी हो, वैध रहेगा।
यह सुविधा केवल निजी उपयोग के वाहनों — जैसे कार, जीप, वैन आदि — के लिए होगी।

➡️ कहां मिलेगा पास?
जल्द ही इसके सक्रियकरण व नवीनीकरण के लिए ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’, NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।

➡️ योजना के लाभ क्या होंगे?

  • टोल प्लाज़ा पर प्रतीक्षा समय में भारी कमी

  • एक ही पास से 60 किलोमीटर के दायरे में कई टोल प्लाज़ा पर सुगम आवाजाही

  • FASTag के ज़रिए डिजिटल भुगतान, जिससे विवाद और भ्रम की स्थिति खत्म होगी

  • यात्री को मिलेगा तेज़, सहज और विवाद-मुक्त सफर

➡️ गडकरी ने क्या कहा?
गडकरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह वार्षिक पास नीति, विशेष रूप से उन लाखों निजी वाहन चालकों के लिए है जो रोज़ाना टोल प्लाज़ा से होकर गुज़रते हैं। यह एक सामाजिक-आर्थिक सुधार है जो डिजिटल इंडिया के संकल्प को सशक्त बनाएगा।

FASTag, नितिन गडकरी, वार्षिक पास योजना, FASTag पास 2025, टोल टैक्स पास, NHAI, MoRTH, राष्ट्रीय राजमार्ग, निजी वाहन, डिजिटल इंडिया, गडकरी योजना 2025, Highways News, Transport Policy India, FASTag Annual Pass, Indian Road News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *