• Sun. Aug 30th, 2026

OMSS के तहत FCI की पहली ई-नीलामी 28 जून को

OMSS, भारतीय खाद्य निगम (FCI) को 28 जून से खुली बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के अंतर्गत शुरू हो रही ई-नीलामी में तीन-पांच लाख टन गेहूं छोटे निजी खरीदारों को बेचने की उम्मीद है।

एफसीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने यह बात कही। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम 28 जून को हो रही पहली ई-नीलामी में तीन-पांच लाख टन गेहूं की बिक्री करेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ओएमएसएस के अंतर्गत सरकार ने गेहूं की कीमतों पर नियंत्रण लाने के लिए मार्च, 2024 तक आटा मिल मालिकों के केंद्रीय पूल, निजी व्यापारियों, थोक खरीदारों और गेहूं उत्पादों के विनिर्माताओं को 15 लाख टन गेहूं बेचने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि देशभर में 31 जनवरी तक गेहूं की आरक्षित कीमत अच्छी और औसत गुणवत्ता के लिए 2,150 रुपये प्रति क्विंटल और अपेक्षाकृत कम अच्छे (यूआरएस) किस्म के गेहूं के लिए 2,125 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।

Haryana में गरजे हुड्डा, सरकार किसानों को जबरन दे रही सोलर पंप कनेक्शन

चावल के मामले में नीलामी पांच जुलाई को शुरू होगी और क्षमता जरूरत के हिसाब से तय की जाएगी। चावल के लिए आरक्षित कीमत देशभर में 31 अक्टूबर, 2023 तक निजी लोगों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।

खरीदार कम से कम 10 टन और अधिकतम 100 टन गेहूं एवं चावल के लिए बोली लगा सकते हैं। गेहूं और चावल ई-नीलामी के माध्यम से एफसीआई के देशभर में स्थित लगभग 500 भंडार गृहों से भेजा जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *