• Sun. Aug 2nd, 2026

पूर्व CM मनोहर लाल ने कांग्रेस पर किये तीखे पलटवार ,बोले -“वे निर्दलीय हैं, अपनों को संभाल कर रखें ….

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करते हुए कोंग्रेस को समर्थन दे दिया।जिसकी वजह से बीजेपी को हरयाणा में बड़ा झटका लगा है। इसी को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

करनाल में अपने रोड शो के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा, “वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये(कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं…अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे(कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *