• Fri. Sep 11th, 2026

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई परिवार सहित पीएम मोदी से मिले , इन मुद्दों पर की चर्चा

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान बिश्नोई का परिवार पत्नी रेणुका बिश्नोई, विधायक पुत्र भव्य बिश्नोई व उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहे। वहीं इस मुलाकात को लेकर कुलदीप विश्नोई ने X पर अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की।

कुलदीप बिश्नोई ने लिखा, ”अपने व्यस्त समय के बावजूद हमें इतना लंबा समय देने के लिए उनका कोटि-कोटि आभार. आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव, राजस्थान में बढ़ रही जीव हत्या के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने सहित विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई. विकसित भारत के लिए उनकी ऊर्जावान सोच और उनके चुम्बकीय व्यक्तित्व से मंत्रमुग्ध हूं.”

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भी मौजूद रहे. भव्य बिश्नोई ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”विकसित भारत के पथ पर देश को मज़बूती से आगे बढ़ाने वाले व जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का आज आशीर्वाद प्राप्त किया.”

भव्य बिश्नोई ने आगे लिखा, ”अपने जीवन संघर्ष के क़िस्से आपने आज सुनाए जो मुझ जैसे युवा के लिए अति प्रेरणादायक थे. आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव और राजस्थान जीव हत्या जैसे गंभीर विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. देश, युवा व जीवों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने मुझे सर्वाधिक प्रेरित किया. आपके क़ीमती समय और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *