• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा सरकार का सख्त एक्शन : तीन अधिकारीयों को कार्यों में कोताही बरतने के चलते किया निलंबित

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तीन अधिकारी/ कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। सुधा ने बताया कि इन तीनो अधिकारी/ कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्य न करने की शिकायत लोगो से मिल रही थी। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया भूना नगरपालिका लेखाकार सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर परिषद, सिरसा में निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, नगरपालिका समिति, रानिया (सिरसा) के सचिव आशीष कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय, पंचकूला में निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, नगर परिषद् नरवाना के एम ई को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके खिलाफ भी लिखित में शिकायत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *