• Sun. Aug 23rd, 2026

E-commerce कंपनियों से डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी, नए तरीके से करते थे जालसाजी

E-Commerce, हरियाणा पुलिस को  बड़ी सफलता मिली है। साइबर पुलिस ने अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों से डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी से व्हाट्सऐप पासवर्ड प्राप्त करके जालसाजी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और आठ डेबिट कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी अंकित त्यागी ने नौ सितंबर को उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करके 50,000 रुपये की कथित धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस संबंध में साइबर अपराध पुलिस थाना पश्चिम में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तीन अक्टूबर को बिहार के एक गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

CM chauhan ने कार्यक्रम में लोगों से पूछा, क्या मुझे फिर से CM बनना चाहिए !, विपक्ष ने साधा निशाना

उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी मोहम्मद रिजवान (24) और शेखपुरा निवासी शाहबुद्दीन (35) और मोहम्मद मोज्जमील (26) के तौर पर की गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *