• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा की झोली में आया स्वर्ण पदक, फेनसिंग के टीम ईवेंट में भी हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

Byalakhharyana@123

Oct 30, 2023

हरियाणा। हरियाणा की बेटी ने गोवा नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। खेलों का पॉवर हाउस कहे जाने वाले हरियाणा का जलवा गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में भी देखने को मिल रहा है। हरियाणवी खिलाड़ी लगातार मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सोमवार को हुए फेनसिंग (तलवारबाजी) इवेंट में हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक आया। इसी खेल में टीम इवेंट में राज्य के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। करनाल की तनिष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फेनसिंग में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।  हरियाणा के खाते में कुल 45 मेडल हैं, जिनमें 18 गोल्ड, 12 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

फेनसिंग में कुल 2 गोल्ड तथा 4 कांस्य पदक हरियाणा के खाते में आए हैं। टीम इवेंट में तनिष्का खत्री, शीतल दलाल, प्राची लोहान और तन्नू गुलिया विजेता टीम का हिस्सा रही।

हरियाणा सरकार की खेल नीति सबसे अच्छी, ईनाम राशि के साथ-साथ प्रैक्टिस के दौरान भी मिलती है काफी मदद

स्वर्ण पदक विजेता तनिष्का खत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार से हमें काफी सहयोग मिला है। साथ ही, हरियाणा फेनसिंग एसोसिएशन से भी हमें मदद मिली है। तनिष्का खत्री ने हरियाणा सरकार की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की खेल नीति सबसे अच्छी है, जिससे इनाम राशि के साथ-साथ प्रैक्टिस के दौरान भी हमें काफी मदद मिलती है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। सरकार के सहयोग के कारण प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को निखारने का अवसर मिलता है।

अभी तक 18 गोल्ड मेडल के साथ हरियाणा के खाते में कुल 45 मेडल

हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में लगातार अपनी जीत का दबदबा बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक हरियाणा के खाते में कुल 45 मेडल हैं, जिनमें 18 गोल्ड, 12 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

हरियाणा ने अभी तक रेसलिंग में 1 रजत व 1 कांस्य, बैडमिंटन में 1 स्वर्ण, फेनसिंग में 2 स्वर्ण व 4 कांस्य, नेटबॉल में 4 स्वर्ण, रगबी में 1 स्वर्ण, जिमनास्टिक में 4 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य, पेनकैक सिल्ट में 3 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य, एथलेटिक्स में 1 रजत तथा मॉडर्न पेंटाथलॉन में 3 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *