• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन होगा आसान, इन जिलों से मिलेंगी सीधी बसें

हरियाणा। हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। हरियाणा के कई शहरों से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख दिया है। फरवरी से प्रदेश में विधिवत रूप से नई बस सेवा शुरू की जाएगी।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हरियाणा के कई शहरों से रोडवेज की बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख दिया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बस सर्विस के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इस सेवा को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद फरवरी से प्रदेश में विधिवत रूप से नई बस सेवा शुरू की जाएगी।

हरियाणा से अयोध्या के लिए फरवरी महीने से बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। सरकार इसकी शुरुआत हरियाणा के तीन बड़े शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत से करेगी। इसके साथ रोहतक भी ट्रेन के जरिए सीधा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़ेगा। इसके लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

अयोध्या होते हुए बनारस तक पहुंचेगी
बठिंडा से चलकर यह ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए बनारस तक पहुंचेगी। ट्रेन हफ्ते में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *