• Sat. Sep 12th, 2026

Gurmeet Ram Rahim फिर आया जेल से बहार , 21 दिन की मिली फरलो

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो दी है। राम रहीम ने फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उनको 21 दिन की फरलो मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उनको पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया। वह पेरोल का समय उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में बिताएंगे।

बता दें कि राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *