• Fri. Oct 2nd, 2026

हरियाणा में BJP ने प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट में फेरबदल कर जोड़ा अनिल विज का नाम

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट में एक बार फिर बदलाव कर अनिल विज का नाम शामिल किया है। दरअसल बीजेपी ने 10 अगस्त को प्रदेश चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान किया था जिसमें अनिल विज का नाम शामिल नहीं था।

जिसके बाद सोमवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए।यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सोमवार देर रात ही पार्टी की ओर से चुनाव समिति की संशोधित लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 9वें नंबर पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का नाम जोड़ा गया है।

देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *