• Fri. Sep 11th, 2026

रोहतक में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या, रस्सी से गला घोंटा

रोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्टरोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

रोहतक, 29 मई — रोहतक की नेहरू कॉलोनी में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति और पति की प्रेमिका ने मिलकर हत्या कर दी। महिला का शव घर में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया।

मृतका की पहचान करीब 34 वर्षीय चिंकी के रूप में हुई है। वह गोविंद की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि गोविंद एक निजी कंपनी में काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोविंद के अपनी प्रेमिका पूजा के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

रस्सी से गला घोंटकर हत्या

जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात गोविंद की प्रेमिका पूजा घर पर आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि गोविंद और उसकी प्रेमिका ने मिलकर चिंकी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका चिंकी और आरोपी गोविंद के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के समय दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। मां की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सिटी थाना पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी पति और उसकी प्रेमिका की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *