• Fri. Sep 11th, 2026

Gurugram News :ड्राई आइस खिलाने वाले ला-फॉरेस्टा रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द, 5 लोगों को खून की उल्टियां हुईं

हरियाणा। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-90 के  रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस दिए जाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद अब इस मामले में फूड एंड सेफ्टी विभाग ने रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लेते हुए का रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया है।गुरुग्राम के जिला फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई के दौरान 15 दिन के अंदर रेस्टोरेंट से जवाब मांगा गया था। लेकिन, 15 दिन बीत जाने के बाद भी रेस्टोरेंट की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते ये कदम उठाया गया।

सफायर 90 ला-फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में बिगड़ी 5 की तबीयत
बता दें कि 2 मार्च को 3 दंपती गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

अंकित को छोड़ कर बाकी 5 लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। इसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून आया और उल्टी लग गईं। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ सामने रख दिया। इसके बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस दी
पुलिस ने अंकित के बयान पर केस दर्ज किया। डॉक्टरों ने दावा किया कि कपल्स को माउथ फ्रेशनर के नाम पर ड्राई आइस (एसिड) दी गई, जोकि जहरीली थी। यह मिश्री की तरह होता है। ड्राई आइस कार्बन डाइऑक्साइड का ठोस रूप होता है। इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है।

इसे मेडिकल से लेकर आजकल फूड इंडस्ट्री में खूब उपयोग किया जा रहा है। गुरुग्राम के जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान की माने तो इन्हें जो फूड ड्राई आइस दी गई उसको DJ पर धुआं उड़ाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *