• Wed. Aug 26th, 2026

Sirsa News : स्पा सेंटर में देह -व्यापार का भंडाफोड़ ,पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 9 लोग गिरफ्तार

हरियाणा। हरियाणा के सिरसा में स्पा सेंटर पर देह -व्यापार का भंडाफोड़ किया गया । गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में छापेमारी की और सेंटर मालिक से स्पा सेंटर चलाने का लाइसेंस मांगा जो वह प्रस्तुत न कर सका। इसके बाद पुलिस ने सेंटर मालिक सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार व मैनेजर सहित सभी लड़का-लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिविल लाइन पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की ।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा डीएसपी सिटी सुभाष चंद को सोमवार रात गुप्त सूचना मिली कि डबवाली रोड पर न्यू रेड रोज नाम से स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी ने महिला इंस्पेक्टर घन श्याम को साथ लेकर स्पा सेंटर में पुलिस कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। सिपाही अवतार सिंह फर्जी ग्राहक बन स्पा सेंटर में गया। पुलिस कर्मी ने स्पा सेंटर मालिक सुरेंद्र कुमार के पास जाकर उसे पैसे दिए। सेंटर मालिक ने पैसे लेकर लड़की का प्रबंध करने की बात कही। इसके बाद सिपाही ने डीएसपी को मिस कॉल करके रेड करने का संकेत दिया।

इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस सेंटर के अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसकी पहचान नरेश कुमार निवासी केललियां के रूप में हुई। उसने सेंटर मालिक का नाम सुरेंद्र कुमार बताया। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के काउंटर में बैठी महिला को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में बने केबिनों में जाकर देखा तो एक केबिन में एक लड़का-लड़की मिले।पूछताछ में दोनों की पहचान नरेश कुमार निवासी नोहर राजस्थान व ममता (काल्पनिक नाम ) निवासी कालांवाली जिला सिरसा के रूप में हुई। पुलिस ने सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था, यूपी की एक व सिरसा की तीन लड़कियां अलग-अलग केबिन में लड़कों के साथ मिलीं।

  केबिनों में मिली इतनी लड़कियां
दूसरे कैबिन में पुलिस को एक लड़का-लड़की मिले। इनकी पहचान हनुमान निवासी नोहर राजस्थान व रुबी (काल्पनिक नाम) निवासी भगवान टॉकीज आगरा यूपी के रूप में हुई। तीसरे केबिन में एक लड़का व दो लड़कियां मिलीं। इनकी पहचान कन्हैयालाल निवासी नोहर, पूनम (काल्पनिक नाम) निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा व बबिता (काल्पनिक नाम) निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *