• Fri. Sep 11th, 2026

गुरुग्राम पुलिस की लापरवाही आई सामने: शिकायत नजरअंदाज करने पर SHO सहित तीन सस्पेंड!

Byalakhharyana@123

Apr 6, 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम पुलिस कांस्टेबल पर हमला, गुंडों ने दूसरे कांस्टेबल से कहा "तुम हिंदू हो, हट जाओ"भोपाल रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम पुलिस कांस्टेबल पर हमला, गुंडों ने दूसरे कांस्टेबल से कहा "तुम हिंदू हो, हट जाओ"

गुरुग्राम में पुलिस महकमे की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। IMT मानेसर थाना स्टाफ की लापरवाही का खामियाजा तीन पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है।

20 दिन तक FIR नहीं दर्ज की, शिकायतकर्ता के सब्र का बाँध टूटा

पीड़ित राजीव की बाइक चोरी हो गई थी। लगातार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हर बार उसे “कल आना”, “अभी अफसर नहीं हैं” जैसे बहाने सुनाए गए।

थक-हारकर राजीव ने कमिश्नर से लगाई गुहार, तुरंत हुई कार्रवाई

राजीव ने आखिरकार पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से संपर्क किया और अपनी परेशानी साझा की। शिकायत को गंभीर मानते हुए कमिश्नर ने SHO देवेंद्र सिंह, मुंशी और हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

कमिश्नर का सख्त संदेश: जनता को हल्के में न लें पुलिसकर्मी

कमिश्नर अरोड़ा ने स्पष्ट किया, “यदि कोई भी पुलिसकर्मी जनता की शिकायतों को नज़रअंदाज़ करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

#GurugramPolice #HaryanaNews #PoliceSuspended #FIRDelay #PublicJustice #IMTManesar #AlakhHaryana #CrimeReport #PoliceReform #BikeTheft #LawAndOrder #GurgaonNews #CommissionerAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *