• Tue. Aug 18th, 2026

Gurugram, बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, बेटे के साथ बाहर गई थी महिला

Gurugram हरियाणा के दादरी में चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस का बिल्कुल भी अपराधियों में खौफ नहीं रह गया है। इसका एक ताजा मामला दादरी से सामने आया है। जहां चोरों ने बंद पडे घर से लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी अनुसार दादरी के वार्ड 16 स्थित एक मकान से चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए । आभूषण की कीमत 3. 16 लाख आंकी गई है। महिला मकान मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है जब वह अपने बेटे साथ गुरूग्राम गई थी। वापस घर लौटने पर उसके होश फाकता हो गए। उनको घर की लाइटें जलती हुई मिली। इसके बाद जब वह अंदर पहुंची तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था।

नहीं रहे मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक

चोरों ने संदूक से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, तीन अंगुठी, लॉकेट, चार जोड़ी पाजेब, 20 जोड़ी पैरों की चुटकी और 6 जोडी कानों की बाली चोरी किए गए। महिला ने बताया कि चोर छत से मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने नीचे के कमरे का ताला तोड़कर संदूक से उसकी दोनों बहुओं के गहने चोरी कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *