• Fri. Sep 11th, 2026

Gurugram University : एडवांस सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करेंगे जीयू के छात्र, पार्क हॉस्पिटल के साथ साइन एमओयू

Gurugram University : गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अनुसंधान में सहयोग के लिए देश के प्रतिष्ठित एडवांस सुपर मल्टी स्पेशलिटी पार्क हॉस्पिटल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच प्रगति के नए द्वार खोलेगा। इसके तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (जीयू) में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शुरू होने वाले कोर्स एमएससी मेडिकल फिजिक्स में दाखिला लेने वाले छात्र पार्क हॉस्पिटल में एक वर्ष की इंटर्नशिप कर पाएंगे। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन तय मानकों पर किया जाएगा। जीयू द्वारा संचालित होने वाले एमएससी मेडिकल फिजिक्स पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार चलाया जाएगा। इस समझौते के तहत जीयू के छात्रों को एईआरबी के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप पार्क अस्पताल एक वर्ष के अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अनुभवी चिकित्सा भौतिक विज्ञानी के साथ अच्छी तरह से सुसज्जित रेडियो थेरेपी केंद्र प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *