• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा में नौतपा का छठा दिन :बूंदाबांदी के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत ,30 मई से तापमान में गिरावट की संभावना

हरियाणा में नौतपा का आज छठा दिन है। इसी के साथ गर्मी भी अपने प्रचंड स्तर पर बनी हुई है। बुधवार शाम को रोहतक, सोनीपत, कैथल, हिसार में हल्की बूँदाबादी के बाद आसार जताये जा रहे थे कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन गर्मी अभी भी ऐसे ही बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार है।

महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 49.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, जींद में यह 49.1 और नूंह में 49.0 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। देश के 15 शहरों में तापमान 48 डिग्री के ऊपर रहा, जिनमें 10 शहर हरियाणा के हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक महीना और गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। एक जून से तीन जून के बीच में कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

ऐसे में नौतपा के इस भीषण गर्मी के कहर से बचने एक लिए घरों में ही रहने की कोशिश करें खासकर दिन के समय।ऐसी भयंकर गर्मी में सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घरों से बहार निकले। समय समय पर पर्याप्त पानी पीते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *