• Fri. Sep 4th, 2026

खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर ,रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

खाटू श्याम के भक्तों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने उनकी सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है।ये ट्रेन 1 जून से 30 जून के बीच नारनौल होकर चलाई जाएगाी। इस ट्रेन को चलने का मुख्य मकसद ये भी है कि गर्मी की छुट्टियों को लेकर रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य जगहों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है जिसके चलते यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन का समय
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी नंबर 09637, रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29 और 30 जून को 12 ट्रिप में रेवाड़ी से 11:40 बजे शुरू होते हुए 14:40 बजे तक रींगस पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी नंबर 09638, रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29 और 30 जून को 12 ट्रिप में रींगस से 15:00 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशन पर रूकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *