• Tue. Aug 18th, 2026

Gurugram, CBI ने बिल्डर के घर से रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए, कूदने से टूटा पैर

Gurugram, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित टाटा प्रीमंती सोसाइटी (Tata Primanti Society) में एक बिल्डर के आवास पर छापेमारी कर एक रिवॉल्वर और 24 कारतूस बरामद किये।

पुलिस ने बताया कि जब सीबीआई की टीम बिल्डर संजीव कुमार के घर पहुंची, तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने किराए के फ्लैट की पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

सीबीआई के रणधीर कुमार सिंह द्वारा दायर एक शिकायत के अनुसार, मेसर्स गार्डेनिया इंडिया लिमिटेड के प्रवर्तक/निदेशक तथा ‘गारंटर’ पूनम कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Haryana Road accident, नूंह में जीप ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

सीबीआई ने अपनी जांच के सिलसिले में संजीव कुमार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम को एक रिवॉल्वर, 24 कारतूस और संजीव कुमार के नाम से एक बंदूक का लाइसेंस मिला, जिसकी वैधता एक जनवरी, 2021 को समाप्त हो गई थी।

तलाशी के बाद बादशाहपुर थाने में संजीव कुमार पर शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुमार दिल्ली से यहां आया था और सेक्टर 72 में टाटा प्रीमंती सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहा था। भागने के प्रयास में पैर की हड्डी टूट जाने के बाद कुमार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *