• Sun. Aug 23rd, 2026

Religous Tour, Haryana से धार्मिक यात्रा के लिए ट्रेन चलाएगी IRCTC

haryana

Religious Tour, Haryana IRCTC ने धार्मिक यात्रा के लिए कमर कस ली है। अब IRCTC हरियाणा से नेपाल के पशुपतिनाथ की सैर करवाएगी। अब पर्यटक नेपाल के काठमांडू में सबसे प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भी माथा टेक सकेंगे।

इसके साथ ही यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में भी भगवान राम व सीता से जुड़े प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करवाएगी। आईआरसीटीसी ने इस धार्मिक यात्रा को लेकर तैयारी आरंभ कर दी है।

IRCTC चंडीगढ़ के पर्यटन प्रवक्ता शुभम आर्य ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि तृतीय एसी श्रेणी के कोच में यात्रियों को सफर करवाया जाएगा और इसके लिए प्रति यात्री किराए के तौर पर 27 हजार 815 रुपये खर्च करने होंगे।

Gurugram में करोड़ों रुपये की लूट, निलंबित IPS धीरज सेतिया को राहत 

यह सफर 9 दिन और 10 रात का होगा। सफर के दौरान रहने, खाने-पीने और बस यात्रा की सुविधा भी शामिल होगी। 31 मार्च को जालंधर सिटी से भारत नेपाल आस्था ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। सुरक्षा, खानपान व रात्रि ठहराव से संबंधित पूरी सुविधा सफर के दौरान प्रदान की जाएगी।

ट्रेन का पहला ठहराव अयोध्या रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां यात्रियों को राम जन्म भूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयुघाट व नंदीग्राम के दर्शन करवाए जाएंगे।

ट्रेन का दूसरा ठहराव नेपाल के काठमांडू में होगा। यहां पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्कवायर और स्वयंभूनाथ स्तूपा के दर्शन होंगे। ट्रेन का तीसरा ठहराव वाराणसी में होगा। यहां यात्रियों को तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मंदिर और वाराणस घाट पर गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *