• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, प्रदीप दहिया की 24 घंटे में गुरुग्राम वापसी

TransferTransfer

पंचकूला/रोहतक | अलख हरियाणा

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा IAS अधिकारी प्रदीप दहिया के ट्रांसफर को लेकर रही, जिनका 24 घंटे के भीतर दूसरी बार तबादला कर दिया गया।

गुरुवार को जारी आदेशों में प्रदीप दहिया को रोहतक का उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया था, लेकिन शुक्रवार को नए आदेश जारी कर उन्हें फिर से गुरुग्राम नगर निगम (MCG) का कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया। इससे रोहतक में DC पद पर उनकी नियुक्ति महज एक दिन की ही साबित हुई।

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS अधिकारी पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं IAS अधिकारी प्रभजोत सिंह को परिवहन विभाग का सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

प्रमुख IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां
जी. अनुपमा को युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सी.जी. रजिनी कांथन को वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन में सचिव तथा मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग में कमिश्नर एवं सचिव नियुक्त किया गया है।
खेतमलिस मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग और खान एवं भू-विज्ञान विभाग का कमिश्नर एवं सचिव तथा पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) का CEO बनाया गया है।
डीके बेहरा को मानव संसाधन एवं सामान्य प्रशासन विभाग का कमिश्नर एवं सचिव नियुक्त किया गया है।
राजीव रतन को कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग का सचिव, विजिलेंस में इन्क्वायरी ऑफिसर और सप्लाई एंड डिस्पोजल विभाग का निदेशक बनाया गया है।
हेमा शर्मा को करनाल मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
डॉ. आदित्य दहिया को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, कला एवं सांस्कृतिक मामलों का निदेशक, HVPNL का प्रबंध निदेशक और डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर का कार्यभार दिया गया है।
यशेंद्र सिंह को नगर निगम फरीदाबाद का कमिश्नर और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का CEO बनाया गया है।
धीरेंद्र खड़गटा को मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा राज्य परिवहन निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रतिमा चौधरी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव और हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
रेनू सोगन को लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
समवर्तक सिंह खंगवाल को खान एवं भू-विज्ञान विभाग का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विवेक आर्या को पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के CEO, जिला परिषद और DRDA पंचकूला का CEO बनाया गया है।
HCS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

हरियाणा सरकार ने 7 HCS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।

योगेश कुमार मेहता को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
वीरेंद्र हुड्डा को चरखी दादरी जिला परिषद का CEO बनाया गया है।
विरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
पंकज कुमार को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड और जिला परिषद कुरुक्षेत्र का CEO बनाया गया है।
सुरेश कुमार को चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
मोनिका को एलीमेंट्री एजुकेशन विभाग में जॉइंट डायरेक्टर (प्रशासन एवं मिड-डे मील) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
मनजीत कुमार को HSVP रोहतक में एस्टेट ऑफिसर और लैंड एक्विजिशन ऑफिसर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
प्रदीप दहिया के ट्रांसफर की सबसे ज्यादा चर्चा

इस प्रशासनिक फेरबदल में IAS अधिकारी प्रदीप दहिया का मामला सबसे अधिक चर्चा में रहा। रोहतक के DC के रूप में उनकी नियुक्ति के केवल 24 घंटे बाद ही उन्हें वापस गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया। इसे हरियाणा प्रशासन के हालिया सबसे तेज तबादलों में से एक माना जा रहा है।

Alakh Haryana पर हरियाणा की राजनीति, प्रशासन और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *