• Mon. Aug 31st, 2026

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, रोहतक को मिला नया कमिश्नर

TransferTransfer

चंडीगढ़ | अलख हरियाणा
हरियाणा सरकार ने बुधवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सबसे प्रमुख नियुक्ति में आईएएस मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का नया आयुक्त (Commissioner, Rohtak Division) बनाया गया है। वहीं आईएएस निरज (Neeraj) को फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त, HSVP फरीदाबाद के प्रशासक और फरीदाबाद जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा सचिन शर्मा को नगर निगम हिसार का आयुक्त नियुक्त किया गया है। हितेश कुमार मीणा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख तबादले
मोनिका मलिक (IAS) – आयुक्त, रोहतक मंडल।
प्रभजीत सिंह (IAS) – महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा।
एस. नारायणन (IAS) – प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
वीरेंद्र कुमार दहिया (IAS) – निदेशक, उच्च शिक्षा।
नीरज (IAS) – आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद, प्रशासक HSVP एवं जिला नगर आयुक्त।
सचिन शर्मा (IAS) – आयुक्त, नगर निगम हिसार।
हितेश कुमार मीणा (IAS) – अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग।
सी. जयशारधा (IAS) – आयुक्त, नगर निगम हिसार का अतिरिक्त प्रभार।
कुसुम कटारिया (HCS) – अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
पंकज कुमार (HCS) – अतिरिक्त निदेशक (शहरी स्थानीय निकाय)।
डॉ. सुभाष चंद्र – संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
सुरेश (HCS) – सिटी मजिस्ट्रेट, करनाल।

सरकार ने आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि शशि वासुंधरा (HCS) की अलग से नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं HSVP फरीदाबाद के प्रशासक, नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त के पदों को वरिष्ठ IAS अधिकारियों के समकक्ष घोषित किया गया है। #HaryanaNews #IASTransfer #HCSTransfer #RohtakNews #ChandigarhNews #AlakhHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *