रियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, STF, CID, ट्रैफिक, जेल और पुलिस ट्रेनिंग जैसे महत्वपूर्ण विंग में नए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फेरबदल में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
डीजीपी अजय सिंघल को नई जिम्मेदारी
मौजूदा DGP अजय सिंघल को उनके वर्तमान पद के साथ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (HPHC) का चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बनाया गया है।
वहीं आलोक मित्तल (IPS-1993 बैच) को Director General, Prisons Haryana नियुक्त किया गया है। उनके पास रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
कला रामचंद्रन को DGP ट्रेनिंग की जिम्मेदारी
पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को डीजी, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया है।
वहीं कला रामचंद्रन को पदोन्नति के बाद DGP ट्रेनिंग एवं निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साइबर और ट्रैफिक विंग में बदलाव
चारू बाली को ADGP साइबर, ADGP आईटी और ADGP SCRB का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं विकास अरोड़ा को ADGP ERSS, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेलीकम्युनिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
मनीष चौधरी – IGP जेल का अतिरिक्त कार्यभार
श्रीकांत कुमार आर्य – IGP लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त प्रभार
नाजनीन भसीन – IGP CID
सुरिंदर पाल सिंह – DIG STF
राजिंदर कुमार मीणा – जॉइंट पुलिस कमिश्नर, फरीदाबाद
डॉ. अंशु सिंगला – DCP मुख्यालय, गुरुग्राम
सुरेंद्र सिंह भोरिया (HPS) – SP लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस मुख्यालय
अनिल कुमार (HPS) – SP STF, करनाल
हरियाणा पुलिस में यह बदलाव विभाग के शीर्ष नेतृत्व से लेकर फील्ड स्तर तक बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। सरकार ने महत्वपूर्ण शाखाओं में अनुभवी अधिकारियों को तैनात कर कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बदलाव किए हैं।