• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा, 10 शहरों की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, सोनीपत सबसे प्रदूषित

हरियाणा, हरियाणा की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गई है। देश के सबसे तीन प्रदूषित शहरों में से दो हरियाणा के सोनीपत व बहादुरगढ़ और एक यूपी का मुजफ्फरनगर हैं।

इन दोनों शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 300के लेवल पार हो गया है। इनके अलावा प्रदेश के 8 अन्य शहरों में भी एक्यूआई 200 पार कर गया। सभी दस शहरों की हवा सांस लेने लायक नहीं है।

ऐसे में हरियाणा के कुछ शहरों में सुबह स्मॉग भी दिखने लगी है। फतेहाबाद में आसमान में धूलकण साफ देखे जा रहे है। सीजन में यह पहली बार है जब एक साथ दो शहरों का एक्यूआई 300 पार कर गया हो।

हरियाणा, दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंक से 4.80 लाख का कर्ज, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

एक दिन पहले यह आंकड़ा 300 से नीचे था। सोनीपत में तो सुबह 10 बजे एक्यूआई (पीएम-10) 424 व बहादुरगढ़ में रात 2 बजे 491 पहुंच गया था। हालांकि पूरे दिन का औसत 321 व 305 दर्ज किया गया। करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।

दिन में एक-दो बार इन शहरों का प्रदूषण का स्तर 300 को छूने के करीब पहुंच गया था। वहीं, पिछले एक सप्ताह में भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में प्रदूषण तीन गुना तक बढ़ गया है। इससे आंखों में जलन की शिकायत भी देखने का मिल रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *