• Sun. Aug 23rd, 2026

MP, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अधिकारियों से बोले – राज्य सरकार ने उनके साथ गलत किया, निष्पक्षता से, निडर होकर काम करें

MP, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में नौकरशाहों से निष्पक्ष और निडर होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन मामलों में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी जहां राज्य सरकार ने उनके साथ गलत किया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। सिंह ने एक्स’ पर दावा किया, कई युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों, जिन्होंने अपने वरिष्ठों और भाजपा नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया, उन्हें अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में नकारात्मक मूल्यांकन का सामना करना पड़ा, जिससे उनके रिकॉर्ड खराब हो गए और उनका भविष्य खतरे में पड़ गया।

यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण बोले- पार्टी कहेगी तो हरियाणा से भी लड़ सकता हूं चुनाव

उन्होंने कहा, आगामी विधानसभा चुनावों के बाद जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम इन मामलों का उनके गुणों के आधार पर गहन मूल्यांकन करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे कि ये अधिकारी बिना किसी डर के काम कर सकें और मध्य प्रदेश के समग्र विकास में योगदान दे सकें। सिंह ने कहा,  मैं सभी सिद्धांतवादी अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी डर या झिझक के मध्य प्रदेश की बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करें।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *