• Sun. Aug 2nd, 2026

Haryana, बिलों का भुगतान करने के एवज में 5 लाख की मांग, आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

Haryana, आईएएस अधिकारी विजय दहिया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एक अधिकारी ने दहिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपों के मुताबिक, दहिया की परिचित महिला ने कथित तौर पर पैसे के बदले कुछ बिलों को मंजूरी दिलाने के लिए एक सुविधा प्रदाता के रूप में काम किया।

हरियाणा कैडर के 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी दहिया पूर्व में पंचकूला में हरियाणा कौशल विकास विभाग के आयुक्त के रूप में तैनात थे। संबंधित मामले में एक महिला की गिरफ्तारी के बाद 20 अप्रैल को एसीबी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

महिला के अलावा, एसीबी ने दहिया और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न दंड प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी । फतेहाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह एक शैक्षणिक संस्थान चलाता है और एयर कंडीशनर मैकेनिक की कक्षाएं लेने के अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण भी देता है।

Rajasthan Assembly Election, बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद दिखने लगे बगावती तेवर

उसने कहा था कि कौशल विकास विभाग को उसे 50 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करना था, जो कुछ समय से लंबित थे और मामले में सह-अभियुक्त द्वारा उन्हें भुगतान करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस सह-आरोपी ने शिकायतकर्ता को उस महिला से कथित तौर पर मिलने के लिए कहा था जो दहिया को जानती थी।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और बाद में महिला को कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जून में दहिया की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *