• Sun. Aug 2nd, 2026

हरियाणा में हुआ बड़ा सड़क हादसा ,बलेनो गाड़ी की खड़े ट्रक में भयानक टककर , 5 दोस्तों सहित 6 युवकों की मौत

हरियाणा। हरियाणा में एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मामला भिवानी जिले का है जहां देर रात अपने बलेनो गाड़ी की खड़े ट्रक में भयानक टककर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी की 5 दोस्तों सहित 6 युवकों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करके मृतकों के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। और एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के पास मंगलवार देर रात बलेनो कार में पांच दोस्त अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान कार ट्रक से पीछे से भिड़ गई। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा दिया। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि बेलेनो कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था । बाद में 6 लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में मृतकों की पहचान कर परिजनों को बुलाया गया है। इस दौरान नागरिक अस्पताल पहुँचे लाडियावाली गाँव के सरपंच जितेन्द्र और ठेकेदार सुखबीर ने बताया कि बलेनो कार में ये सभी साथी अपने दोस्त से बहल मिलने गए थे।

मरने वालों में लाडियानाली गाँव निवासी प्रदीप (30), गांव इंदीवाली निवासी रवी (22), नारनौंद के रहने वाले जितेंद्र (30), बुडेड़ा गाँव निवासी विकास (28) और नसीब (27) शामिल हैं। कैंटर के क्लीनर की पहचान अभी नहीं हो पाए है। सभी के शव भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं। परिजन और बहल थाना पुलिस और अस्पताल में पहुंचे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *