• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा विधानसभा सत्र :छठा दिन , सदन में उठा इजरायल जाने वाले युवाओं का मुद्दा ,सरकार ने दिया ये जवाब

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन है। सदन की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई जिसमें सभी मंत्रियों और विधायकों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सदन में इजरायल जाने वाले युवाओं का मुद्दा उठा जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा रखे जाने वाले कर्मचारियों में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का पूर्ण अनुपालन किया जा रहा है। नए प्रावधान एचकेआरएन के माध्यम से एक बार चयन होने के बाद सरकारी विभाग द्वारा युवाओं को ज्वॉइन करवाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इजराइल के लिए 8169 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 1909 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 219 युवाओं का चयन हुआ।1 लाख रुपए से अधिक वेतन इन युवाओं को मिलेगा। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 20 और 27 प्रतिशत तक का पूरा ध्यान सरकार रख रही है।सीएम ने बताया कि यदि पहली भर्ती में आरक्षण की संख्या कम होती है, तो अगली भर्ती में उसे पूरा किया जाता है।

बजट सत्र पर चर्चा जारी
हरियाणा विधानसभा में बजट पर चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष के विधायक बजट की सराहना कर रहे हैं। वहीं विपक्ष के विधायक बजट पर विरोध में बोल रहे हैं। विधायक शकुंतला खटक ने बजट में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है, जिसकी तारीफ की जाए। वहीं भाजपा विधायक विधायक कृष्ण मिढा ने बजट सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *