• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा बोर्ड द्वारा रिजल्ट रोके जाने से गुस्साए छात्र ने लेक्चरर का सिर फोड़ा,जान से मारने की धमकी देकर फरार

हरियाणा। हरियाणा के भिवानी में बोर्ड द्वारा रिजल्ट रोके जाने से गुस्साए छात्र ने लेक्चरर का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद जान की धमकी देकर घायल लेक्चरर को छोड़कर छात्र फरार हो गए। स्कूल में मौजूद अन्य स्टाफ उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और पट्टी करवाई गयी।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव सांगा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर राजकुमार हिंदी पढ़ाते हैं। लेक्चरर राजकुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं का एक छात्र प्रैक्टिकल में गैरहाजिर था, इसलिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उसका रिजल्ट रोक लिया। छात्र इससे नाराज होकर अपने साथियों के साथ डंडे लेकर स्कूल में घुस आया और स्कूल स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

जिसके बाद लेक्चरर ने छात्रों को रोकना चाहा तो छात्र ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। इससे उनका सिर फूट गया और खून निकलने लगा। लेक्चरर का आरोप है कि छात्र ने उनका सिर फोड़ने के बाद जातिसूचक शब्द भी कहे और गालियां दीं।साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर स्कूल में करीब 1 घंटे तक हंगामा हुआ। घायल लेक्चरर को स्कूल स्टाफ ने भिवानी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *