• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, मासूम के सिर में घुसी पंखे की ब्लेड, घंंटों बाद मिली सफलता

Haryana, फरीदाबाद में खेलने के दौरान गिरे फर्राटा पंखे की एक ब्लेड बच्चे के सिर में घुस गयी,। मासूम दो साल का बताया जा रहा है, जिसका एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन घंटे लंबी सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक निकाल दिया।

अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, बच्चा फर्राटा पंखे के पास खेल रहा था कि तभी वह (पंखा) गिरा और उसकी करीब 30 सेंटीमीटर लंबी पंखुड़ी बच्चे की खोपड़ी में तीन सेंटीमीटर अंदर घुस गयी।

बयान के अनुसार, फरीदाबाद में स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टर नितिश अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे लंबी जटिल सर्जरी के बाद पंखुड़ी को बच्चे के सिर से बाहर निकाला।

Haryana, पैसे के लेन-देन में युवक की डंडों से पीटकर हत्या

बच्चे को 17 फरवरी को जब अस्पताल में जाया गया था तो वह बेहोश था और उसके घाव से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में पाया जाने वाला रंगहीन तरल रिस रहा था।

सर्जरी के बाद बच्चे को शिशुओं के आईसीयू में भर्ती किया गया था, बाद में उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए सात दिनों तक एंटीबायोटिक के स्लाइन पर रखा गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *