• Sun. Aug 23rd, 2026

हरियाणा बोर्ड: 10वीं और 12वीं की डेटशीट में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

Byalakhharyana@123

Jan 20, 2025
हरियाणा में CET एग्जाम की तारीख तय: ग्रुप C और D के लिए 31 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जानिए पूरी डिटेलहरियाणा में CET एग्जाम की तारीख तय: ग्रुप C और D के लिए 31 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जानिए पूरी डिटेल

alakh haryana हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। संशोधित डेटशीट के अनुसार, अब 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी।

नया परीक्षा शेड्यूल:

10वीं कक्षा

  • हिंदी का पेपर 28 फरवरी की बजाय अब 7 मार्च को होगा।
  • सोशल साइंस का पेपर 5 मार्च की बजाय अब 17 मार्च को होगा।
  • गणित का पेपर 7 मार्च की बजाय अब 28 फरवरी को होगा।
  • म्यूजिक, डांस, फिजिकल एजुकेशन और एडिशनल सब्जेक्ट का पेपर 17 मार्च की बजाय अब 5 मार्च को होगा।

12वीं कक्षा

  • 15 मार्च को होने वाला पॉलिटिकल साइंस का पेपर अब 12 मार्च को होगा।
  • 15 मार्च को अब केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा होगी।
  • सोशियोलॉजी का पेपर 20 मार्च की बजाय अब 18 मार्च को होगा।
  • 20 मार्च को अब गणित का पेपर होगा।

बोर्ड का निर्देश

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे संशोधित डेटशीट के अनुसार अपनी तैयारी करें।

ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *