• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 30 जनवरी को , बैठक में बजट स्तर की तारीख से लेकर इन चार बड़े मुद्दों पर होगा फैसला

चंडीगढ़।हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 30 जनवरी को आयोजित होने वाली है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। अबकी बार की बैठक में बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगने के साथ ही शव का सम्मान विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जायेंगे। बता दें कि 2024 में हरियाणा कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। इसे पहले तीन जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की नए साल में पहली बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। बैठक में चार एजेंडों पर चर्चा नहीं हुई थी। जिन पर चर्चा हो गई थी, उन्हें अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसलिए 30 जनवरी की बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में सुबह 11 बजे से होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा दो दिन पहले तैयार होगा, लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक में शव का सम्मान विधेयक, नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा के प्रावधान वाले कानून, अवैध तरीके से विदेश गए युवाओं को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध कानून समेत चार बड़े मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में राज्य विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर भी मुहर लगेगी, क्योंकि फरवरी के पहले या दूसरे पखवाड़े में बजट सत्र आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

वैसे तो मंत्रिमंडल की बैठक के बाद 20 दिनों के भीतर बजट सत्र आयोजित होना जरूरी है। पिछली बार की तरह इस बार भी बजट सत्र 18 से 20 फरवरी के आसपास आयोजित किए जाने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के विभाग भी तैयारियों में पूरी तरह से जुट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *